फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्म सम्मानः नगमा पर मेहरबान कांग्रेस नेता!

Mon, 18 Nov 2013 02:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री नगमा पर कांग्रेस नेता कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। फिल्म जगत में ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर सकीं नगमा कांग्रेस की सदस्य हैं और पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करती रही हैं।
विज्ञापन


उनके कई बार कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ने की भी खबरें उड़ीं, मगर चुनाव नहीं लड़ पाईं।

सवाल पैदा होता है कि क्या सिर्फ इन्हीं कारणों के चलते नगमा को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों ने उनके नाम की सिफारिश पद्म पुरस्कारों के लिए की।

कई लोगों ने की नगमा की सिफारिश
नगमा के नाम की सिफारिश के लिए बड़े नाम सामने आए हैं।

मसलन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, महाराष्ट्र से सांसद विलास मुत्तेमवार, उत्तर प्रदेश से सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन, राज्यसभा सांसद टी. सुब्बाराव रेड्डी, भारतीय प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष मार्कंडेय काट्जू, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष वजाहत हबीबुल्ला और महाराष्ट्र सरकार ने नगमा को पद्म पुरस्कार देने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


कांग्रेस मुख्यालय में नगमा की सिफारिश में सामने आए इन बड़े नामों को लेकर नेता हंसने लगते हैं।

मगर औपचारिक तौर पर कोई बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। नगमा ने हिंदी और कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है।

हिंदी फिल्मों में नहीं हो पाई सफल
उनको हिंदी फिल्म जगत में ज्यादा सफल अभिनेत्री नहीं माना जाता। वह कई सालों से कांग्रेस के चुनावी कार्यक्रमों में नजर आती रही हैं।

खासकर कांग्रेस के लिए चुनावी प्रचार के लिए उनका नाम सबसे ऊपर होता है। कई बार उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की भी खबर उड़ी।

पिछले दो लोकसभा चुनाव में भोपाल से उनके चुनाव लड़ने की बात चली, मगर बात बन नहीं पाई। इस बार भी उनके भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात हो रही है।

वह भोपाल में कई कार्यक्रमों में लगातार दिख भी रही है। वहीं, खबर है कि उन्हें उत्तर प्रदेश की किसी सीट से भी चुनाव लड़ाया जा सकता है।

कांग्रेस से जुड़े एक कार्यक्रम में उनसे पत्रकारों ने जब पूछा कि कई बार नाम आगे आने के बावजूद वह चुनाव क्यों नहीं लड़ पातीं। तो उनका कहना था कि वह कांग्रेस की कार्यकर्त्ता हैं, पार्टी जैसा चाहेगी वह वैसा करेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें