फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई माई का लाल हमें नहीं रोक सकताः ओवैसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसलमानों को मतदान से रोकने संबंधी शिवसेना के बयान के बाद देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। शिवसेना के इस बयान पर विपक्षी दलों ने उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


अभी तक जहां अन्य राजनीतिक दल शिवसेना के इस बयान का कड़ा विरोध कर रहे थे वहीं उसकी सहयोगी भाजपा ने भी उसके बयान की निंदा की है। मुसलमानों पर विवादित टिप्पणी कर शिवसेना हर तरफ से घिरती नजर आ रही है।

हालांकि शिवसेना के मुखपत्र सामना में मुसलमानों पर यह विवादित लेख लिखने वाले शिवसेना सांसद संजय राउत अभी भी अपने बयान पर अड़े हैं। उनका कहना है कि सभी राजनीति दलों ने मुसलमानों का केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। वहीं उनके इस विवादित बयान के बाद एमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सीधे सीधे उन्हें चुनौती दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

आप ने की शिवसेना के बयान की निंदा

हाल के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में दो सीटें जीतकर सनसनी मचाने वाले एमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैशी ने चुनौती देते हुए कहा कि किसी माई के लाल में हिम्मत हो तो हमें रोक कर दिखाए।

ओवैसी ने कहा कि इतनी हिम्मत किसी में नहीं है जो हमें हमारे संवैधानिक अधिकार से वंचित कर सके। उन्होंने शिवसेना नेता के‌ खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि ऐसे लोगों को तुरंत जेल में डाल देना चाहिए जो इस तरह के साम्प्रदायिक भाषणों से समाज का माहौल खराब करना चाहते हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी ने भी शिवसेना के इस बयान की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की। आप नेता आशुतोष ने कहा कि शिवसेना इस तरह के बयान देकर माहौल खराब करना चाहती है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें