जमात ए इस्लामी के प्रमुख सिराज उल हक ने मोदी के सिर पर एक अरब रुपए का इनाम रखा है। उन्होंने कहा है कि जो भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिरफ्तार करके उनके पास लाएगा, वो उसे 1 अरब रुपए इनाम में देंगे।
पाकिस्तान के रावलकोट में एक पब्लिक रैली को संबोधित करते समय सिराज ने नरेंद्र मोदी को कश्मीर और गुजरात में मारे गए हजारों नागरिकों की हत्या का दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मोदी को सजा मिलनी चाहिए।
सिराज ने पाकिस्तानी नेताओं पर तीखा वार करते हुए कहा है कि वे सभी अंधे हो गए हैं। सिराज ने कहा कि जो लोग पाकिस्तान और भारत की दोस्ती की बात करते हैं, उन्हें मुंबई चले जाना चाहिए।