फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और निर्भया! बलात्कार कर शरीर में डाला गर्म सरिया

Tue, 02 Jun 2015 12:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के शिवपुरी से दिल्ली के निर्भया कांड से भी भयानक बलात्कार और दरिंदगी का मामला सामने आया है। दरिंदगी से दिल दहला देने वाले निर्भया कांड को अभी तक देश के लोग भूले नहीं थे क्योंकि शायद यह अब तक का सबसे भयानक मामला था।
विज्ञापन


लेकिन अब निर्भयाकांड से भी ज्यादा एमपी की आदिवासी महिला के साथ दरिंदगी की गई है। वीभत्स बलात्कार और प्रताड़ना का यह मामला मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कैमरारा गांव का है।

खबरों के अनुसार, 29 मई की शाम को गांव को छह दबंग लोगों ने एक आदिवासी महिला को उसके घर से उठा ले गए, फिर उससे 31 मई की रात तक बारी-बारी से बलात्कार किया और शरीर के कई अंग जला दिए। आरोपी दबंगों के खिलाफ महिला के घर वाले शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे लेकिन महिला की हालत जब ज्यादा बिगड़ गई तो निकट के थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला गर्म सरिया

बताते हैं कि पीड़िता 45 वर्षीय आदिवासी महिला जब शुक्रवार को अपने अपनी शादी शुदा बेटी और एक 15 साल के लड़के साथ घर में थी तभी पांच-छह दबंग उसके घर में घुस आए और उसे उठा ले गए। दबंगों के डर से महिला का बेटा और उसकी बेटी घर के किसी कोने में छुप गए।

आरोपी दबंगों ने महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया गर्म करके डाला और गर्म लोहे से महिला के अंगों को जलाया गया। महिला दरिंदगों के चंगुल से छूटी तो उसे निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया ले‌किन डॉक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए महिला को ग्वालियर के सरकारी अस्पताल के लिए रिफर कर दिया है।

इस घटना को लेकर यह भी कहा जा रहा है बलात्कार करने वाले दबंगों का गांव में इतना खौफ है कि उनके खिलाफ बोलने की पूरे गांव में हिम्मत नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी सभी छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

बलात्कार करने वाले भी आद‌िवासी हैं

खास बात यह है कि इस आदिवासी महिला का बलात्कार करने वाले आरोपी भी आदिवासी समुदाय सहरिया के लोग हैं। जबकि पीड़ित महिला भी इसी समुदाय से आती है। आरोपियों ने महिला से किसी कारण से बदला लेने के लिए उसका बलात्कार किया है।

टीओआई के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक यूसूफ कुरैशी ने बताया कि महिला का पिछले कई दिनों तक बलात्कार हुआ है। इस महिला के साथ आरोपियों ने जिस तरह से दरिंदगी की है उससे निभयाकांड की यादें ताजा कर दी हैं।

क्योंकि दिल्ली रेपकांड की पीड़िता न‌िर्भया के साथ भी बलात्कारियों ने ऐसा ही क्रूरता करते हुए निर्भया के शरीर में पेचकस डाल दिया था और उसकी आंतें फाड़ दी थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें