बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी ने पूर्व पत्नी द्वारा लगाए घरेलू हिंसा के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने मंगलवार को सफाई देते हुए कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है और जल्द ही सच सभी के सामने आ जाएगा।
ओम पुरी की पत्नी नंदिता ने बृहस्पतिवार को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार दोनों के बीच पिछले हफ्ते वर्सोवा फ्लैट में दोनों के बीच जमकर बहस हुई थी और इसी दौरान 62 वर्षीय अभिनेता ने नंदिता की छड़ी से पिटाई की।
पत्नी द्वारा लगाए आरोप पर ओम पुरी ने मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा, ‘मैं इस बारे में
ज्यादा बात नहीं करना चाहता। वह मुझे निशाना बना रही है। यह मामला कोर्ट
में लंबित है।
बुधवार सुबह इस पर सुनवाई होनी है। आप पूरी बिल्डिंग और हमारे स्टाफ से पूछ सकते हैं कि किसने अभद्र भाषा का उपयोग किया।’
नंदिता ने इससे पहले शिकायत की थी कि ओम पुरी उन्हें गुजारा भत्ता और उनके बेटे की स्कूल फीस नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास गुजारा भत्ता और स्कूल फीस के सभी सुबूत मौजूद हैं।
सच जल्द ही सभी के समक्ष आ जाएगा। मैं पिछले 35 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं। इस दौरान मैंने यहां 250 से ज्यादा और विदेशों में 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
लेकिन मेरे व्यवहार को लेकर आज तक कोई शिकायत नहीं आई। इससे पता चलता है कि वह झूठ बोल रही है। मुझे लगता है कि इससे मेरे बेटे को परेशानी होगी। मैं अपने बेटे की वजह से ही चुप हूं।’