फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत लाए जाएंगे दाऊद और सईद!

Tue, 27 Aug 2013 08:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में 1993 के सिलसिलेवार बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम और जमात-उद-दावा का चीफ हाफि ज सईद पाकिस्तान में है। लेकिन सरकार ने दोनों को भारत लाने के लिए अपना दबाव बनाया हुआ है।
विज्ञापन


लोकसभा में बीजेपी के अनंत कुमार के पूरक सवाल के जवाब में गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी गृह मंत्री से मुलाकात के दौरान दाऊद और सईद को भारत को सौंपने की मांग की गई थी।

उन्होंने पाकिस्तानी मंत्री से कहा था कि दोनों कराची या पाकिस्तान के किसी और जगह हो सकते हैं।
शिंदे ने बताया कि हाल में आयोजित इंटरपोल कान्फ्रेंस में भारत ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया था और कहा था कि पाकिस्तान से दाऊद और सईद को सौंपने के लिए कहा जाए।
विज्ञापन


गृह मंत्री ने यह बयान तब दिया, जब बीजेपी के सांसद तकरार करते हुए सत्ता पक्ष की बेंच की ओर बढ़ने लगे। गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने आतंकवाद पर बीजेपी के रुख की आलोचना की थी। इससे उसके सांसद भड़क गए थे और सदन में हंगामा करने लगे थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें