फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी नहीं ये है तेल की धार, फूटा फव्वारा तो भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरों में खेत से ऊंची उठती धार को देखकर एक बारगी कोई भी सोच में पड़ सकता है कि यह शायद पानी की कोई पाइप लाइन है जिसमें लीकेज के कारण ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन


लेकिन जरा ठहरिए, कई बार आंखें भी धोखा खा सकती हैं, ये ऊंची उठती धार पानी की नहीं तेल की हैं उस तेल की जो जालंधर से मथुरा रिफाइनरी तक पाइप लाइन के जरिए पहुंचाया जाता है। तेल माफिया ने इस पाइप लाइन में वाल फिट कर तेल चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन अपने इरादों में सफल नहीं हो पाया।

मामला मथुरा के पास जैंत क्षेत्र का है। जहां अरहरा गांव में किसानों के खेतों से होकर इंडियन ऑयल की पाइप लाइन जा रही है। जालंधर से आ रही इसी पाइप लाइन के जरिए मथुरा रिफाइनरी तक तेल की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन

लीकेज के चलते करोडों का तेल हुआ बर्बाद

मंगलवार रात इस सुनसान इलाके में तेल माफिया ने पाइप लाइन में वाल फिट कर सेंध लगाने का प्रयास किया। लेकिन तेल के जबरदस्त प्रेशर के चलते वह इसमें वाल फिट करने में सफल नहीं हो सका। पाइप लाइन में छेद होते ही उसमें से कई-कई फिट ऊंची तेल की धार बहने लगी।

मामला बिगड़ता देख तेल माफिया तो वहां से भाग निकला लेकिन कई घंटो तक हजारों लीटर तेल पाइप लाइन से ऐसे ही बहता रहा। जिससे खेत में जगह जगह तेल भर गया। कई घंटे तक पाइप लाइन में लीकेज के चलते हजारों लीटर तेल यूं ही बर्बाद हो गया। जिसकी कीमत करोडों में बताई जा रही है।

मामले की सूचना रिफाइनरी अधिकारियों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और पाइप लाइन को बंद करने की कवायद शुरू कर दी। घंटों की मशक्‍कत के बाद लीकेज को बंद करने में कामयाबी मिली। मामले में रिफाइनरी अधिकारियों की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें