फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होने वाले ससुर ने दुल्हन की बहन को चूमा, दुल्हन ने लौटाई बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
मामला कानपुर के फर्रुखाबाद के खैरबंद गांव का है जहां परमेश्वरी दयाल की बेटी रुचि की शादी एटा के बाबूराम के लड़के राजेश से तय हुई थी। शादी वाले दिन बरात नगला खैराबाद गांव समय से पहुंच गई।
विज्ञापन


जयमाल के समय गार्गी (बदला हुआ नाम) जो नगला भमसारा की रहने वाली है वो भी अपने बहन रुचि के साथ स्टेज पर खड़ी थी। उसे दुल्हे के पिता बाबूराम ने किस कर लिया जिसके बाद लड़की का परिवार वालों ने इस पर अपनी असहमति जताई।
विज्ञापन

रुचि की मां ने भी मनाने की कोशिश की

अपने होने वाले ससुर का इस तरह से व्यवहार देखर रुचि ने शादी करने से इंकार कर दिया और बारात को तुरंत वापस जाने को कह दिया। मामले को गंभीर होता देश राजेश के पिता ने गार्गी और उसके परिवार वालों के सामने अपनी गलती मानी।

लेकिन रुचि शादी के लिए किसी कीमत पर तैयार नहीं थी। रुचि की मां ने भी उससे मनाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी और बारात को वापस जाने को कह दिया। कुछ देर लड़की वालों की ओर से पुलिस को मामले के बारे में बताया गया।

पुलिस को फोन पर लड़की के चचेरे भाई ब्रिजेश कुमार ने बताया कि बारात को तभी जाने दिया जाएगा जब वो हमारे सारे तोहफे और शादी का खर्च दे देंगे जो 27,900 रुपए है। जिसके बाद वर पक्ष ने लड़की वालों को 27,900 रुपए दिए और बारात लेकर वापस चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें