फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश नहीं, मोदी हैं लालू के नंबर एक दुश्मन

Wed, 18 Dec 2013 04:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से रिहा होने के बाद लालू प्रसाद यादव ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जबर्दस्त सफलता के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू यादव अपनी रणनीति में बदलाव भी कर रहे हैं।

लालू के लिए अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के बजाए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी दुश्मन नंबर वन बन गए हैं।

तस्वीरों में देखिए:- क्या पोज है नगमा! नेताजी का ग्लैमरस अंदाज

चारा घोटाले के मामले में जेल गए लालू प्रसाद यादव को अदालत ने सोमवार को जमानत पर रिहा कर दिया है। अब जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरना शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने बेटे तेजस्वी के साथ मंगलवार को पटना से झारखंड के कोडरमा में पार्टी रैली में भाग लिया।

मोदी को निशाना बनाएगी पार्टी
लालू की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी पहले ही यह इशारा कर दिया था कि अगले साल चुनाव में नीतिश कुमार की पार्टी शीर्ष तीन में नहीं होंगे। अब माना जा रहा है कि पार्टी धर्मनिरपेक्षता के सहारे नरेंद्र मोदी को अपना निशाना बनाएगी।

नीतीश्ा कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के कांग्रेस से जुड़ने की संभावना खत्म होने के बाद अब माना जा रहा है कि आरजेडी भविष्य में कांग्रेस से गठजोड़ की उम्मीद कर रही है।
विज्ञापन


विधानसभा के परिणामों ने यह बता दिया है कि अगले आम चुनावों में नरेंद्र मोदी का प्रभाव जरूर दिखेगा।

हो सकता है कि कांग्रेस आरजेडी से करार कर बिहार में लालू को नरेंद्र मोदी के विरोध में प्रचार की कमान सौंप सकती है।

डीएसपी ने धोए पैर
लालू प्रसाद यादव के रांची के रजरप्पा मंदिर में दर्शन के बाद वापस लौटने पर उनके पैर में कुछ लग गया था। रामगढ़ के डीएसपी अशोक कुमार ने लालू के पैर धोए। और बिहार के एक जवान ने उनके चप्पलों को ढोया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, डीएसपी ने लालू के पैर धोने की बात से इनकार नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें