बीजेपी नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने कहना है कि कांग्रेस के दो कौड़ी के नेताओं की मांग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में कोई जवाब नहीं देंगे। संसद में लगातार जारी गतिरोध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोदी के जवाब की बार बार मांग के बीच बीजेपी नेता का यह बयान सामने आया है।
मध्य प्रदेश से बीजेपी सांसद मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री है। गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते से संसद में विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। कांग्रेस का कहना है कि पहले मोदी सरकार अपने भ्रष्ट नेताओं को इस्तीफा दे उसके बाद सदन की कार्यवाही चलने दी जाएगी।
तोमर का यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि 'मन की बात' के चैम्पियन भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मौन व्रत क्यों हो गए हैं?