फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने 12 बजकर 39 मिनट पर क्यों डाला वोट?

Wed, 30 Apr 2014 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए अहमदाबाद में वोटिंग की। साथ ही उन्होंने मतदान के बाद बाकायदा अपनी सेल्फी भी ली।
विज्ञापन


मोदी के वोटिंग के कुछ घंटे बाद ही मोदी की पत्नी जशोदाबेन भी मतदान के लिए पोलिंग बूथ पहुंची। जशोदाबेन ने मेहसाणा के ऊंझा पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। लेकिन उन्होंने वोटिंग का जो समय चुना उसको लेकर चर्चाओं का बाजार जरूर गरम हो गया।

12.39 पर की वोटिंग

जशोदाबेन ने दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर मतदान किया। क्या जानबूझकर उन्होंने ये समय चुना। दरअसल, 12.39 का समय विजय मुहूर्त माना जाता है। यानी मोदी की जीत पक्की करने के लिए जशोदाबेन ने ये वक्त चुना।

इससे पता चलता है कि वो मोदी की जीत को लेकर कितनी गंभीर हैं। वहीं, वोटिंग से पहले जशोदाबेन मंदिर में जाकर पूजा भी की और मोदी की जीत के लिए भगवान से दुआएं भी मांगी। वो मोदी और बीजेपी की जीत के लिए पिछले एक महीने से विशेष व्रत कर रही हैं। ये जानकारी जशोदाबेन के परिजनों ने मीडिया को दी है।

वैसे भी ये पहला मौका है जब जशोदाबेन इस तरह से मीडिया के सामने खुलकर आई हों। हालांकि उन्होंने मतदान के दौरान या बाद में किसी भी मीडियाकर्मी से कोई बात नहीं की। उन्होंने अपना वोट दिया और चुपचाप वापस लौट गईं।
विज्ञापन

मोदी की जीत के लिए व्रत

मोदी की पत्नी के रुप में जशोदाबेन का नाम उस समय सामने आया जब हाल ही में मोदी ने वडोदरा लोकसभा सीट से नामांकन के दौरान पहली बार औपचारिक तौर पर उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

इससे पहले के प्रत्येक नामांकन पत्र में वह पत्नी का कॉलम खाली छोड़ दिया करते थे। बताया जा रहा है कि 1968 में दोनों की शादी हुई थी। लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों अलग हो गए थे।

जशोदाबेन अपने भाई अशोक मोदी के साथ रहती मेहसाणा में रहती हैं। उन्होंने साढ़े चार साल पहले ही प्राइमरी स्कूल से रिटायरमेंट ली है। वहीं जसोदाबेन के चारधाम यात्रा पर जाने की खबरों पर अशोक मोदी ने बताया कि वह पिछले दिनों ही वहां से लौटी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें