फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 तारीख को वाराणसी से मोदी के नामांकन की तैयारी!

Wed, 16 Apr 2014 07:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और वाराणसी संसदीय सीट से प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के नामांकन की तिथि को लेकर अब भी तस्वीर बहुत साफ नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि मंगलवार को ‘टीम गुजरात’ के सदस्यों ने स्थानीय चुनाव संचालन समिति के साथ दो चरणों में हुई बैठक में यह संकेत जरूर दिए कि ‘नमो’ 22 अप्रैल को नामांकन कर सकते हैं।

आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन बैठक में मौजूद एक सदस्य के मुताबिक पार्टी नेतृत्व की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि मोदी 21 अप्रैल को वाराणसी आएंगे और 22 को पर्चा दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल की गतिविधियों पर नजर

उधर, मंगलवार की सुबह मोदी को हराने के लिए वाराणसी सीट से खम ठोंकने वाले ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल के यहां पहुंचने और प्रवास करने को लेकर भाजपा के आला नेता सजग हो गए हैं। केजरीवाल की हर गतिविधि की जानकारी इकट्ठा कराई जा रही है और हाईकमान तक इसकी सूचना पहुंचाई जा रही है।

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी और पिछले लोकसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे अजय राय के चुनावी समर में सक्रिय होने के बाद सियासी समीकरणों के बदलने की आशंका भी पार्टी के चुनाव प्रबंधकों का पीछा नहीं छोड़ रही। ऐसी स्थिति में मोदी के इलेक्शन मैनेजमेंट की कमान संभाल रही ‘टीम गुजरात’ के सदस्य स्थानीय पदाधिकारियों को प्रचार अभियान को और आक्रामक बनाने की हिदायत दे रहे हैं।

इसी कड़ी में सोमवार को कैंटोमेंट क्षेत्र के एक होटल में स्थानीय मीडिया प्रभारियों की क्लास ली गई और मंगलवार को भी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई जिसमें इन मुद्दों पर चर्चा हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें