फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला धन रखने वाले 5 और भारतीयों के नाम सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
स्विटजरलैंड सरकार ने स्विस बैंकों में काला धन रखने वाले पांच और भारतीयों के नाम सार्वजनिक किए हैं।
विज्ञापन


स्विस बैंकों में काला धन रखने वालों का नाम सार्वजनिक करने के मामले में स्विटजरलैंड की सरकार पर दुनिया भर से दबाव पड़ा रहा है, जिसके बाद सोमवार को उन्होंने दो भारतीय महिलाओं का नाम सार्वजनिक किया था।

मंगलवार को जिन पांच भारतीयों का नाम सार्वजनिक किए गए, उनमें उद्योगपति यश बिरला, मुंबई के लिमोजिन घोटाले में शामिल दो व्यक्ति, दो साल पहले मार दिए गए रियल इस्टेट कारोबारी पोंटी चड्ढा के दामाद गुरजीत सिंह कोचर और दिल्ली की महिला व्यापारी रितिका शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि विदेशों में रखे काले धन के जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद केंद्र सरकार ने विशेष जांच दल का गठन कर रखा है। स्विटजरलैंड सरकार भी उस जांच में मदद कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सामने आए थे दो नाम

मंगलवार को स्विटजरलैंड की सरकार ने भारत सरकार की मांग के बाद सं‌घीय गजट जारी कर पांच भारतीयों का नाम सार्वजनिक किया है। मंगलवार को जो ब्योरे द‌िए गए हैं, उनमें से यश बिड़ला और रितिका शर्मा के बारे में स्विटजरलैंड का फेडरल टैक्स एडमिनेस्ट्रेशन पहले भी कुछ जानकारी दे चुका है।

सोमवार को काले धन के मामले में दो भारतीय महिलाओं स्नेहलता साहनी और संगीता साहनी का नाम सार्वजनिक किया था। 

स्विटजरलैंड की सरकार ने सोमवार को काले धन के मामले में कुछ ब्रिटिश, स्पैनिश और रूसी नागरिकों के नाम भी सार्वजनिक किए थे। स्विस सरकार काले धन के मामले में स्विस संघीय गजट में कम से कम ऐसे 40 नाम प्रकाशित कर चुका है। आने वाले दिनों में और नाम सार्वजनिक किए जाने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें