टीवी अभिनेत्री डॉली बिंद्रा की शिकायत पर बोरीवली थाना पुलिस ने सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बिंद्रा की शिकायत पर धमकी देने और अश्लील हरकत करने का केस दर्ज किया है।
बिंद्रा ने राधे मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पोर्न स्टार सनी लियोनी की प्रशंसक हैं और सबके सामने पोर्न फिल्में देखती हैं। वहीं खुद को राधे मां की शिष्या बताने वाली बिंद्रा को आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले का समर्थन मिला।
अठावले ने दहेज उत्पीड़न, अश्लीलता फैलाने जैसे कई आरोपों में घिरी राधे मां के कारनामों की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी 4 सितंबर को बोरीवली पुलिस थाने तक मोर्चा निकाल कर राधे मां की गिरफ्तारी की मांग करेगी।
टीवी अभिनेत्री ने कहा, सबके सामने पोर्न मूवी देखती हैं राधे मां
अब तक राधे मां के खिलाफ राजनीतिक स्तर पर कोई विरोध नहीं हुआ था लेकिन रामदास अठावले के आगे आने से राधे मां की मुश्किल बढ़ सकती है।
मंगलवार को मुंबई मराठी पत्रकार संघ में पत्रकारों से बातचीत में अठावले ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के खिलाफ पहले मोर्चा निकालेंगे और उसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर राधे मां के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग करेंगे।
वहां पर मौजूद बिंद्रा ने कहा कि मैंने राधे मां का भयानक रूप देखा है। वह धर्म के नाम पर घिनौना धंधा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राधे मां एमएम मिठाई वाला गुप्ता परिवार के लोगों के साथ पोर्न फिल्में देखती हैं।
रात को बोरीवली के राधे मां भवन में बॉलीवुड आइटम गानों पर नंगा नाच होता था। डॉली ने कहा कि मेरे बिग बॉस में जाने की वजह से राधे मां मेरी फैन थी। वह खुद भी बिग बॉस में जाना चाहती हैं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे मेरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसलिए अब तक चुप थी। राधे मां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा करने वाली निक्की गुप्ता के भाई रौनक अग्रवाल ने कहा कि पुलिस राधे मां को बचा रही है।
महिला वकील का आरोप, ठग हैं राधे मां
राधे मां के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के मामले में कानूनी लड़ाई लड़ रही वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने कहा कि मुझ पर हिंदू विरोधी होने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि मैं ब्राह्मण हूं और अपने धर्म में पूरी आस्था रखती हूं।
राधे मां का धर्म से कोई लेना देना नहीं है। वह बहुत बड़ी ठग हैं। उसके खिलाफ दो और लड़कियों ने मेरे पास यौन उत्पीड़न की शिकायत की है। यदि आयकर व प्रवर्तन विभाग पूरे मामले की जांच करें तो बड़ा खुलासा हो सकता है।