फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम हाउस में झाड़ू लगाने लायक भी नहीं मुलायम'

Wed, 03 Jul 2013 01:02 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का बड़बोलापन कांग्रेस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है।
विज्ञापन


इस बार बेनी ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मुलायम तो प्रधानमंत्री निवास में झाड़ू लगाने लायक भी नहीं हैं।

फैजाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान बेनी ने कहा, 'मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री के निवास पर झाड़ू देने वाले की नौकरी पाने की कोशिश करनी चाहिए।'

सपा को खत्म कर देगी कांग्रेस
बेनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी 'झूठ और छल' पर आधारित पार्टी है। कांग्रेस इस दल को खत्म कर देगी।

'मुलायम लड़ें तो करूंगा मुकाबला, दूंगा पटखनी'

इससे पहले भी बेनी प्रसाद, मुलायम सिंह पर कई बार आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि मुलायम सिंह के आतंकियों से संबंध हैं। इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान से कांग्रेस असहज
संसद के आगामी मानसून सत्र में जब केंद्र सरकार को खाद्य सुरक्षा विधेयक समेत तमाम बिलों को लेकर सपा के समर्थन की सख्त जरूरत है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद के विवादित बयान कांग्रेस और सरकार को मुश्किल में डाल सकते हैं।

'नशे में बोल रहे हैं बेनी, इलाज कराना होगा'

कांग्रेस के कई नेताओं का मानना है कि ऐसे विवादित बयान से न कांग्रेस का और न ही खुद उनका कोई भला होने वाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें