फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घड़े से पानी पीने पर दलित मां बेटियों को पीट पीटकर किया अधमरा

Sun, 10 May 2015 07:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदपुर (बिजनौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
दलित युवती ने प्यास लगने पर एक किसान के घड़े से पानी निकाल कर पी लिया। यह बात किसान को नागवार गुजरी। इस पर दबंग ने महिला और उसकी दोनों बेटियों से मारपीट की।
विज्ञापन


महिला ने थाने में तहरीर देकर दबंग किसान के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक दलित महिला शनिवार सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में गन्ने की छिलाई करने गई थी। उसके साथ उसकी दो पुत्रियां भी थीं।

महिला ने बताया कि खेत पर काम करते हुए प्यास लगने पर उसकी पुत्री ने किसान के कुएं के पास रखे पीने के पानी के घड़े में से पानी निकालकर पी लिया। यह बात खेत के दबंग मालिक को नागवार गुजरी।
विज्ञापन


किसान ने महिला व उसकी दोनों बेटियों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली निरीक्षक आरआर कठेरिया ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस गांव में भेजी गई है। मामले की जांच कर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें