प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक अमेरिकी सांसद आरोन शॉक ने गलत तरीके से भत्ता लेने और बिना सूचना दिए भारत दौरे पर अपने साथ एक फोटोग्राफर ले जाने के आरोप के चलते इस्तीफा दे दिया।
मार्च 2013 में भारत दौरे पर आए रिपब्लिकन पार्टी के सांसद शॉक ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उस समय अमेरिका ने मोदी को वीजा देने पर प्रतिबंध लगा रखा था।
इलिनोइस से सांसद 33 वर्षीय शॉक ने कहा कि पिछले छह सप्ताहों से लगातार उठ रहे सवालों ने मुझे व्याकुल कर दिया, जिसके चलते काम करना मुश्किल हो गया। मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए हमेशा बेहतर किया। उन्होंने कहा कि सेवा का अवसर देने के लिए मैं जनता का धन्यवाद करता हूं।