फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले धन पर स्विस बैंक का सरकार को झटका

Fri, 20 Mar 2015 09:12 AM IST
एजेंसी/जेनेवा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालेधन की सुरक्षित पनाहगाह को लेकर भारत समेत दुनिया भर में किरकिरी झेल रहे स्विस बैंक ने एक बार फिर कहा है कि वह अपने ग्राहकों की गोपनीयता से कोई समझौता नहीं करेगा।
विज्ञापन


बैंक ने कहा कि कर से जुड़ी जानकारियां साझा करने का समझौता ही काले धन पर नकेल कसने का एक मात्र समाधान नहीं है।

बैंक का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब स्विट्जरलैंड सरकार दुनिया भर के देशों के साथ कर चोरी से जुड़ी जानकारियां साझा करने को लेकर हुए समझौते को लागू करने की प्रक्रिया में है। यह समझौता ओईसीडी के सदस्य देशों के बीच हुआ है, भारत भी इसमें शामिल है।

ओईसीडी के तहत भारत 2018 तक कर चोरी या काले धन से जुडी़ जानकारी स्विट्जरलैंड सरकार से हासिल करने की उम्मीद कर रहा है। स्विट्जरलैंड में बैंकों की सबसे बड़ी संस्था स्विस बैंक एसोसिएशन ने कहा कि ग्राहकों की गोपनीयता सार्वजनिक नहीं की जाएगी, लेकिन वह दूरगामी परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ने कहा कि उसने गोपनीयता के नाम पर कभी अपराधियों की सुरक्षा नहीं की, वह अपने दायित्व को बेहतर तरीके से समझता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें