भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की मोम की प्रतिमा का रविवार को मुंबई में अनावरण किया गया।
मोदी की महागर्जना रैली से पहले भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इस प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद ये दोनों नेता रैली के लिए रवाना हो गए।
राजनाथ और मोदी ने इस प्रतिमा के साथ खड़े होकर तस्वीर खिंचवाई। भाजपा प्रमुख ने इस प्रतिमा से हाथ मिलाने की भी कोशिश की।