फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी का नाम लिया तो चली जाएगी नौकरी'

Tue, 05 Feb 2013 11:59 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी की तरफदारी और नितिन गडकरी पर अंगुली उठाकर विवादों में रह चुके यशवंत सिन्हा ने अब बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा कि अगर पीएम की दावेदारी को लेकर नरेंद्र मोदी का नाम लेंगे तो उनको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।
विज्ञापन


झारखंड के रामगढ़ में जब मीडिया ने उनसे पीएम की उम्मीदवारी पर नरेंद्र मोदी का नाम लेने के बारे में पूछा तो वे बोले 'इस बारे में कुछ मत पूछो वरना मेरी नौकरी चली जाएगी'।

दूसरी तरफ बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने राजनाथ सिंह की चेतावनी के बावजूद मोदी राग छेड़ दिया। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मोदी के बारे में यशवंत सिन्हा ने जो कुछ कहा था, वो उसका समर्थन करते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है यशवंत सिन्हा ने पिछले हफ्ते कहा था कि भाजपा को अगले आम चुनाव में नरेंद्र मोदी को पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर देना चाहिए, इससे पार्टी को काफी लाभ होगा।

बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सोमवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी थी कि वे पीएम पद को लेकर कोई बयानबाजी न करें। राजनाथ ने कार्रवाई करने का इशारा देते हुए कहा था कि वह इस बारे में आखिरी बार अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें