फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलेंडर पर सरकार ने दी राहत

Thu, 28 Aug 2014 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आप सब्सिडी वाले 12 घरेलू एलपीजी सिलेंडर साल में कभी भी ले सकेंगे। मोदी सरकार ने महीने में सिर्फ एक रियायती सिलेंडर मिलने की बाध्यता को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में उपभोक्ताओं को यह राहत देने का फैसला लिया गया। अब महीने में एक सिलेंडर खत्म होने से पहले भी दूसरा सिलेंडर मिल सकेगा।

फैसले की जानकारी देते हुए टेलीकॉम और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि कैबिनेट इस नतीजे पर पहुंची की महीने में सिर्फ एक रियायती सिलेंडर देने की व्यवस्था से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


त्योहार या विशेष अवसरों पर लोगों को एक से ज्यादा सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। इसलिए मंत्रिमंडल ने महीने में एक सिलेंडर देने की बाध्यता को खत्म करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

मोदी सरकार ने हटाई पाबंदी

गौरतलब है कि गत 28 फरवरी को रियायती गैस सिलेंडरों को कोटा 9 से बढ़ाकर 12 करते समय यूपीए सरकार ने हर महीने सिर्फ एक सिलेंडर की पाबंदी लगा दी थी।

अब मोदी सरकार के फैसले के बाद 414 रुपये में मिलने वाले 12 एलपीजी सिलेंडर साल में कभी भी लिए जा सकेंगे। इससे ज्यादा घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए 920 रुपये देने पड़ते हैं।

रियायती दर पर मिलने वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए यूपीए सरकार ने सितंबर, 2012 में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 6 तक सीमित कर दी थी। जिसके भारी विरोध को देखते जनवरी, 2013 में इस कोटे को बढ़ाकर 9 और फिर 12 किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें