प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टाइम पर्सन ऑफ द ईयर की दौड़ से बाहर हो गए हैं।
वह इस खिताब के लिए टाइम पत्रिका द्वारा चुने गए अंतिम आठ प्रतिभागियों की सूची में जगह बनाने में कामयाब नहीं रहे। जबकि अब तक इस दौड़ में मोदी के सबसे आगे चलने की खबरें सामने आ रही थीं।
टाइम पत्रिका के संपादकों ने 50 वैश्विक नेताओं और सीईओ में से आठ प्रतिभागियों को इस सूची के लिए चुना है, जिनके नामों का सोमवार को ऐलान किया गया।