फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण पर अब ये है मोदी का प्लान

Thu, 26 Mar 2015 08:36 AM IST
राजदीप जाखड़/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण खत्म होने पर जाट समाज के निशाने पर आई भाजपा ने डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार ने इसकी जिम्मेदारी जाट समाज के मंत्रियों और सांसदों को दी है।
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली में भाजपा के जाट नेताओं की पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात, फिर मंगलवार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान द्वारा मोदीपुरम में की गई बैठक को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

बालियान ने आरक्षण पर सरकार का रुख स्पष्ट करने के लिए 26 मार्च को जाट समाज के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात प्रधानमंत्री से कराने की बात कही है।
विज्ञापन

जाट समाज के निशाने पर भाजपा

17 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार द्वारा जाटों को केंद्रीय सेवाओं में दिया गया आरक्षण रद्द कर दिया था। इसके बाद से केंद्र की भाजपा सरकार जाट समाज के निशाने पर है। जाट समाज के नेताओं का कहना है कि सरकार की लचर पैरवी के चलते सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण की अधिसूचना खारिज हुई है। सरकार गंभीरता से आरक्षण के पक्ष में खड़ी होती, तो ये दिन न देखने पड़ते।

लोकसभा चुनाव में पार्टी के पाले में आए जाटों के छिटकने और यूपी में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है। पार्टी ने इसकी जिम्मेदारी जाट समाज के सांसदों को ही सौंपी है। इन नेताओं की प्राथमिकता जाट समाज में सरकार के प्रति गए गलत संदेश को खत्म करना है। साथ ही वे यह बात भी उठाएंगे कि यूपीए द्वारा सही तरीके से आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया।

मोदीपुरम में हुई जाट समाज की बैठक में भी यही बात देखने को मिली। बैठक में शामिल केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंदु आदि ने जहां यूपीए द्वारा दिए गए आरक्षण में खामियां गिनाईं, वहीं आरक्षण को लेकर भाजपा के सकारात्मक रुख की जानकारी दी।

मंत्री और सांसदों ने बैठक में शामिल चौधरी यशपाल मलिक और एचपी सिंह परिहार से फिलहाल आंदोलन नहीं करने की बात कहते हुए 26 मार्च को जाट समाज के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात प्रधानमंत्री से कराने की बात कही।

इस बारे में चौधरी यशपाल मलिक और एचपी सिंह परिहार ने कहा कि आरक्षण खत्म होने से समाज को गहरा आघात पहुंचा है। समाज के लोग बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में हैं। बालियान ने आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री से मिलाने का समय लिया है। आरक्षण के लिए ठोस और संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला तो जाट समाज आंदोलन के लिए मजबूर होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें