फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने ली शपथ, लगी चपत!

Mon, 30 Dec 2013 03:15 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी के नए परिवाहन मंत्री सौरभ भारद्वाज का चोरों ने मोबाइल फोन ही उड़ा लिया।
विज्ञापन


रविवार को ट्वीट कर भारद्वाज ने इसकी जानकारी दी। मोबाइल गायब होने के बारे में मंत्री महोदय को वहां से निकलने के बाद पता चला।

केजरीवाल को CM बनाने वाले 7 डायलॉग!

सौरभ ने अपने ट्वीट में बताया कि भीड़ अधिक होने की वजह से उनका माइक्रोमैक्स कंपनी का मोबाइल खो गया। अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

भारद्वाज के परिवार का कहना है कि नए मंत्री बिना मोबाइल के ही अपना काम चला रहे हैं।

शपथग्रहण के दौरान चोरों का कोहराम
रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  लोगों को ईमानदारी और सच्चाई के रास्ते पर चलने की शपथ दिला रहे थे।

उसी समय भीड़ में मौजूद कुछ बदमाश दर्जनों लोगों के मोबाइल और पर्स पर हाथ साफ कर रहे थे। समारोह समाप्त होने के बाद कई लोगों ने पुलिस से चोरी की शिकायत की।

पुलिस ने करीब एक दर्जन मामले दर्ज कर मैदान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह से ही लोग रामलीला मैदान पहुंचने लगे थे। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह होने तक मैदान के अलावा जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर भी हजारों लोग जुटे रहे। समारोह समाप्त होते ही मैदान में मौजूद लोग बाहर की ओर निकले।

इस दौरान कई दर्जन लोगों ने मोबाइल और पर्स चोरी होने की शिकायत करने लगे। उन्होंने शक के आधार पर कुछ युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई शुरू कर दी।

वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को ऐसा करने से मना किया और थाने जाकर चोरी की शिकायत दर्ज कराने की बात कही। पीड़ित लोगों ने कमला मार्केट थाने पहुंचकर मोबाइल और पर्स चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि उनके पास करीब एक दर्जन लोगों ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। आशंका जताई गई है कि भीड़भाड़ की वजह से  लोगों का मोबाइल गिर गया होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें