फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी गाड़ियों की खरीद पर घिरे अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार पर जनहित और विकास के पैसे को लग्जरी गाड़ियों की खरीद पर खर्च करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मायावती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पहले से ही बदहाल है और ऊपर से राज्य सरकार प्रदेश के विकास के बजाय ऐशोआराम के लिए जनता का पैसा बर्बाद कर रही है।

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा के शासनकाल में आपराधिक लोग बेखौफ हत्याएं कर रहे हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध सामने आ रहे है।

बसपा ने मांग की कि हाथरस में दलित महिला के साथ बलात्कार के मामले में त्वरित कार्रवाई हो और  दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।

संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए मुरादाबाद जिले के कांठ क्षेत्र में मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर को उतारने के विवाद के बारे में पूछने पर मायावती ने सपा और भाजपा दोनों को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
Trending Videos

यूपी में भाजपा के इरादे ठीक नहीं: मायावती

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र में आई है, भाजपा ने उत्तर प्रदेश में आक्रामक होकर कानून को अपने हाथों में ले लिया है। भाजपा के इरादे ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा की केंद्र में सरकार नहीं बनी थी तो तब वे उनकी प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की उनकी मांग का समर्थन करते थे।

मायावती ने कहा कि भाजपा तब कहती थी कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार होने की वजह से प्रदेश में राष्ट्रपति शासन नहीं लग पा रहा।

मायावती ने भाजपा से सवाल पूछा कि अब केंद्र में उनकी पूर्ण बहुमत वाली सरकार है तो वे क्यों नहीं यूपी में राष्ट्रपति शासन लागू करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन

'महिला आयोग की अनदेखी, गाड़ियों के लिए फंड'

उत्तर प्रदेश में राज्य महिला आयोग के बजट आवंटन घटने पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने नाराजगी जताई है।

आरटीआई के एक जवाब से यह उजागर हुआ है कि राज्य सरकार महिला आयोग के बजट में लगातार कटौती कर रही है। शर्मा ने कहा है कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की वारदात बढ़ने के बावजूद महिला आयोग के लिए सरकार के पास पर्याप्त रकम नहीं है। लेकिन मुख्यमंत्री के लिए दो मर्सिडीज और दो लैंड क्रूजर खरीदने के लिए धन है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर सरकार का रवैया हमेशा ढीला रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार का महिलाओं की दुर्दशा को लेकर रवैया संवेदनहीन है। अपराध बढ़ने के बावजूद आयोग को आर्थिक रूप से कमजोर किया जा रहा है। ममता शर्मा ने कहा कि वे राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इस संदर्भ में चिट्ठी लिखेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें