फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लव जेहाद' का एक और मामला, सुलग रहा है माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजकल 'लव जेहाद' के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं और पूरे देश में इस पर एक बहस छिड़ी हुई है। ऐसे में झारखंड के चतरा से भी कथित 'लव जेहाद' का मामला सामने आने से सनसनी मच गई है।
विज्ञापन


चतरा पुलिस ने आरोपी मुस्लिम युवक को जेल भेज दिया है। युवक पर आरोप था कि उसने अपनी पहचान छुपा कर हिंदू लड़की को धोखे से प्यार के जाल में फंसाया।

अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक आठ महीने की गर्भवती लड़की आरोपी के साथ भाग गई जिसके बाद लड़की के पिता ने परतापुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।

गुरुवार को इस मामले पर हिंदू संगठन भड़क उठे और एक दिन के बंद का ऐलान कर दिया। इन संगठनों की मांग थी कि पीड़ित लड़की को इंसाफ दिलाया जाए।
विज्ञापन

'लव जेहाद' पर भड़के हिंदू संगठन

चतरा के एसपी प्रशांत कुमार ने कहा कि,"लड़की के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। लड़की को बरामद कर लिया गया है और आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।"

एसपी ने साफ किया कि धर्मांतरण या इस्लाम कुबूल कराने जैसी कोई बात रिपोर्ट में नहीं कही गई। हालांकि उन्होंने कहा कि,"यह सच है कि लड़की हिंदू है और लड़का मुस्लिम।"

विहिप छात्र यूनिट के नेता विजय पांडे ने कहा कि,"लड़की जिस बस से कॉलेज जाती थी यह आरोपी उस बस में ड्राइवर था। आरोपी कलावा भी बांधता था और अपना नाम सोनू बताता था। लड़की और आरोपी के बीच पिछले तीन साल से संबंध थे।"

विहिप के झारखंड राज्य के जनरल सेक्रेटरी गंगा यादव ने कहा कि ये मामला बेहद संगीन है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं पूरे मामले की ठीक से पुलिस जांच की जाए।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें