हिमाचल उच्च न्यायालय में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। कुल विज्ञापित पदों में क्लर्क/स्टेनो के 40 पद, ड्राइवर के 2 पद, प्रोसेस सर्वर के 11 पद शामिल हैं। इन पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर स्नातक/12वीं पास आवेदकों से आवेदन
मंगाए गए हैं। वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मदवारों को पदानुसार
5910-20200 रुपये/4900-10680 रुपये तथा निर्धारित ग्रेड पे दिया जाएगा।