फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार के सभी आरोपी बरी

Wed, 09 Oct 2013 08:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना हाईकोर्ट ने बिहार के जहानाबाद जिले के लक्ष्मणपुर बाथे गांव में हुए हत्याकांड के सभी 26 अभियुक्तों को बरी कर दिया है। इनमें से 16 को निचली अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


58 दलितों के नरसंहार के इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने सुबूतों के अभाव में यह फैसला सुनाया है। जस्टिस वीएन सिन्हा और एके लाल की पीठ ने अभियुक्तों की अपील पर यह फैसला सुनाया है।

पीठ ने कहा कि हमारा मानना है कि बचाव पक्ष के गवाह विश्वसनीय नहीं हैं। इसलिए सभी दोषी संदेह का लाभ मिलने के हकदार हैं। कोर्ट ने 27 जुलाई को मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
विज्ञापन


कथित रूप से जहानाबाद के लक्ष्मणपुर बाथे गांव में रणवीर सेना ने 58 दलितों की एक साथ हत्या कर दी थी। इनमें 27 महिलाएं और 16 बच्चे शामिल थे। यह इलाका पटना से करीब 125 किलोमीटर दूर है।

दरअसल रणवीर सेना ने यह हत्याकांड बदले की भावना से किया था।

1992 में नक्सलियों के एक गुट ने ऊंची जाति के 37 लोगों की हत्या कर दी थी। रणवीर सेना को शक था कि दलितों ने नक्सलियों को इस हत्याकांड में मदद की थी।

लक्ष्मणपुर बाथे हत्याकांड में 7 अप्रैल 2010 को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज विजय प्रकाश मिश्रा ने 16 को मृत्युदंड और 10 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अदालत ने इस हत्याकांड को 'समाज के चरित्र पर धब्बा और दुर्लभतम हत्याकांड' बताया था।
विज्ञापन


घटना के समय लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे। इस घटना को नहीं रोक पाने के लिए लालू सरकार की कड़ी आलोचना भी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें