बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने मुंबई के मालाबार हिल स्थित सी-फेसिंग जटिया हाउस को खरीदने की दौड़ में सबसे आगे निकल गए।
सोमवार को दिन भर चली नीलामी में बिड़ला ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर इस 2 मंजिला घर को अपना बना लिया। उन्होंने इस बंगले की बोली 425 करोड़ रुपए लगाई है।
यह बंगला 30,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसे खरीदने की दौड़ में पिरामल रॉयल्टी कंपनी सहित पांच लोग और शामिल थे। बिड़ला ने इस प्रापर्टी के लिए 10 प्रतिशत का एडवांस भी दे दिया है।