पाकिस्तान द्वारा वर्ष 1999 में कारलिग में घुसपैठ करने की कोशिश पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सख्त विरोध जताया था।
उन्होंने पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ को फोन कर कहा था कि उनके साथ अनुचित व्यवहार किया जा रहा है। यही नहीं, उन्होंने अभिनेता दिलीप कुमार की बात भी शरीफ से करवाई थी।
दिलीप ने भी पाक पीएम से नापाक हरकत रोकने की अपील की थी। इस बात का जिक्र पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शिद कसूरी ने अपनी नई किताब में किया है।