फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बीफ खाने पर लोगों को मारना घृणित अपराध'

विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन का कहना है कि बीफ खाने पर लोगों को मारना घृणित अपराध है। उन्होंने कहा कि यह असहिष्णुता तो नहीं है लेकिन एक घृणित अपराध है और इसे रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि असहिष्णुता अचानक यहां से शुरू नहीं होती। तसलीमा ने कहा, भारत असहिष्णु देश नहीं और भारत का संविधान और कानून सहिष्णुता का समर्थन नहीं करता है।

लेकिन कुछ असहिष्णु लोग हर जगह है... क्योंकि कड़े कानूनों के कारण आप असहिष्णुता नहीं फैला सकते हैं। उन्होंने कहा कि यहां कई धर्मनिरपेक्ष लोग असहिष्णुता के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं जो कि एक अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार है धर्मनिरपेक्ष

हाल ही में कोझिकोड साहित्य समारोह में हिस्सा लेने आई तसलीमा ने भारत की नागरिकता संबंधी सवाल पर कहा कि भारत सरकार तटस्थ और धर्मनिरपेक्ष है। तसलीमा ने कहा कि मुझ और खुशी होगी यदि सरकार मुझे यहां रहने की अनुमति प्रदान कर दे।

उन्होंने कहा कि हाल ही में पाकिस्तानी गायक अदनान सामी को भारतीय नागरिकता देना ‘अच्छा संकेत’ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को कराची साहित्य समारोह में हिस्सा लेने के लिए वीजा पर इनकार नहीं करना चाहिए था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें