फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2014 में जब बच्चों ने कराया अहसास, जीना इसी का नाम है

विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदादिल लोग जिंदगी की हर जंग का मजबूती से सामना करते हैं। ऐसे लोग न सिर्फ खुद के लिए जीते हैं बल्कि वो औरों को यह एहसास भी कराते रहते हैं कि इस दुनिया में मानवता अब भी जिंदा है। साल 2014 में कुछ बच्चों ने इसी जिंदादिली की यादें ताजा कीं। जानिए और सुनिए बच्चों के कुछ ऐसे कारनामे जो आपको सुनने को मजबूर कर देंगे।
विज्ञापन


तीन साल की इस छोटी बच्ची की बात सुनकर आपको अहसास हो जाएगा कि इस दुनिया में मानवता अभी भी जिंदा है। यह बच्ची बताती है कि वो नहीं चाहती कि कोई सिर्फ इसलिए दुखी हो कि उसके पास बाल नहीं हैं। यह बच्ची कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए अपने प्यारे बाल कटवाने के लिए तैयार हो जाती है।



लुईज को एक बच्चे ने भेजा खत

एक 9 साल के बच्चे एना लुज ने ब्राजील के डिफेंडर लुईज को एक हिम्मत बंधाने वाला पत्र लिखा। लुईज विश्वकप में अपनी टीम की हार के बाद बुरी तरह से टूट गए थे। ब्राजील को साल 2014 के फुटबॉल विश्वकप में जर्मनी के हाथों 7-1 से शर्मनाक हार का सामना कर खिताब की दौड़ से बाहर होना पड़ा था। इस हार के बाद ब्राजील के कप्तान डेविड लुईज मैदान पर ही फूट-फूट कर रोने लगे थे। उन्होंने टीम की इस हार के लिए सार्वजनिक तौर पर मांफी भी मांगी थी।




बच्ची ने गाना गाकर अस्पताल को कहा थैंक्स

एक नौ साल की बच्ची ग्रेस ली ने "लीन ऑन मी गाना गाकर" इंग्लैंड के लिवरपूल अस्पताल का धन्यवाद अदा किया। लिवरपूल अस्पताल ने इस बच्ची की जिंदगी बचाई थी।

लोगों ने पूरी की बैट-किड की तमन्ना

बैट-किड नाम का यह बच्चा कैंसर से पीड़ित है। इसने सुपरहीरो बनने इच्छा जताई थी। साल 2013 में इस बच्चे की इच्छा को पूरा करने के लिए पूरा सैन फ्रांसिस्को आगे आ गया। मेक-अ-विश फाउंडेशन ने इस बच्चे का सुपरहीरो के किरदार में एक वीडियो भी अपलोड किया।

चलना सीख रही बच्ची, पिता ने अपलोड किया वीडियो

एक साल छोटी बच्ची का यह वीडियो काफी भावुक है। इस बच्ची के पिता ने यह वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में इस छोटी बच्ची चलना सीखने की कोशिश कर रही है और इसी कोशिश में वह कई बार गिरती है।

विज्ञापन

जिंदादिली से दी कैंसर को मात

पांच साल की बच्ची एडी ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दी। कैंसर से मुक्ति मिलने के बाद इस लड़की ने अपना रोर नाम का एक म्यूजिक वीडियो लांच किया। इस गाने के बोल थे, "आई गॉट द आई ऑफ द टाइगर, ए फाइटर, डांसिंग थ्रो द फायर, कॉज आई एम ए चैंपियन एंड यू गॉना हियर मी रोर।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें