शाहरूख खान एक बार फिर मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने शाहरुख को आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइर्स के शेयर का मूल्यांकन गलत तरीके से करने के आरोप में समन जारी किया है।
निदेशालय ने शाहरुख पर विदेशी मुद्रा से संबंधित नियमों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है और उन्हें तलब किया है। शाहरुख को निदेशालय के समक्ष इस महीने के आखिर तक पेश होना है।
ईडी ने पिछले महीने भी शाहरुख से इस संबंध में पूछतांछ करने के लिए समन जारी किया था।