फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भाजपा अध्यक्ष की पोल खोलेंगे केजरीवाल?

Wed, 17 Oct 2012 12:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट वाड्रा और सलमान खुर्शीद के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अरविंद केजरीवाल के भाजपा नेता को लेकर बुधवार को होने वाले खुलासे को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। खबर है कि अरविंद केजरीवाल गडकरी के बारे में सनसनीखेज खुलासा कर सकते हैं। केजरीवाल के संभावित खुलासे को लेकर राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने केजरीवाल को पहले ही नसीहत दे डाली है। वहीं वाड्रा और खुर्शीद मामले में घिरी कांग्रेस इसका बेसब्री से इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


इंडिया अगेंस्ट करप्शन की कार्यकर्ता अंजलि दमानिया के मुताबिक केजरीवाल गडकरी के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे। उनके इस बयान के बाद ही भाजपा नेता लगातार इस मामले पर निगाह रखे हुए हैं।

भाजपा नेता अरुण जेटली ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों पर अभियान चला रहे सिविल सोसायटी के लोगों को खुद भी ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनकी विश्वसनीयता भी दांव पर लगी है। जेटली ने कहा कि लोकप्रियता के लिए सच्चाई का बलिदान नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने केजरीवाल के ऐलान पर कहा कि भाजपा पिछले 60 साल से मैदान में है और इसी तपस्या के फल से पार्टी का आज वजूद है। इसलिए कोई आज हमें कुछ कहे तो उसका जवाब देना भी उचित नहीं है।

पार्टी का मानना है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों से समान दूरी दिखाने के उद्देश्य से ही केजरीवाल ने यह ऐलान किया है, जबकि पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ कोई ठोस मामला नही होगा। दो-तीन मामलों पर भाजपा सोच रही है। एक महाराष्ट्र का सिंचाई घोटला है, जिसमें अंजलि दमानिया ने गडकरी पर उंगली उठाई थी। इस मामले में गडकरी पहले ही दमानिया के खिलाफ मानहानि का नोटिस दे चुके हैं।

पार्टी के राज्यसभा सांसद अजय संचेती के साथ व्यापारिक संबंधों के आरोप को भी गडकरी खारिज कर चुके हैं। इस मामले में वे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ अदालत जा चुके हैं। इसके अलावा उनकी खरीदी चीनी मिल है। घाटे में चल रही यह चीनी मिल उन्होंने एनसीपी नेता से खरीदी थी और इस निजी खरीद-फरोख्त में ऐसा कुछ भी नहीं है कि विवाद बने। इसलिए भाजपा कुछ निश्चिंत सी लग रही है और केजरीवाल के खुलासे पर निगाह टिकाए है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें