फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी बिल पर यू-टर्न ले सकती है जदयू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार चुनावों में महागठबंधन को मिली भारी जीत की गूंज संसद के शीतकालीन सत्र में भी सुनाई देने की संभावना है। जनता दल यूनाइटेड की ओर से ऐसे संकेत दिए जा रहे हैं कि जिस जीएसटी विधेयक को पार्टी ने शुरू में समर्थन दिया था, अब वह उस मुद्दे पर व्यापक विपक्षी एकता के साथ खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन


बिहार में राजग की करारी हार के बाद विपक्षी दलों के उत्साह के बीच, जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि वे अन्य दलों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद ही इस बारे में अंतिम फैसला करेंगे। जदयू के एक सांसद ने कहा, ‘अब परिस्थितियां नई हैं। हम अन्य विपक्षी दलों के साथ विचार विमर्श करने के बाद फैसला लेंगे।’
विज्ञापन

महागठबंधन के पाले में गेंद

महागठबंधन की घटक कांग्रेस ने इस विधेयक के कुछ प्रावधानों का विरोध किया है। दूसरी तरफ केंद्र का तर्क है कि वस्तु एवं सेवा कर को लाने से बिहार जैसे उपभोक्ता राज्यों को लाभ मिलेगा। पिछले 10 साल से बिहार में शासन कर रहे जदयू की ओर से इसे समर्थन दिए जाने के पीछे की एक बड़ी वजह यही थी।

गौरतलब है कि बिहार चुनाव से पहले जदयू ने जीएसटी बिल पर समर्थन देने के मूड में थी लेकिन चुनाव से बदले आयाम की वजह से अब वो भी पीछे हटती दिखाई दे रही है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस और आरजेडी जैसे घटक दल जदयू को बिल के पक्ष में वोट करने से रोक सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें