फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल समेत कई आप नेताओं पर मानहानि का केस करेंगे जेटली

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ मानहाानि का केस करने का फैसला किया है। केजरीवाल के अलावा कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह, राघव चड्ढा, दीपक वाजपेयी के खिलाफ भी अदालत जाएंगे जेटली। अरुण जेटली ने कहा है कि ये केस वो निजी तौर पर कर रहें हैं।
विज्ञापन


जेटली ने कहा कि इस बाबत उन्होंने अपनी लीगल टीम को निर्देश दिए हैं कि केजरीवाल और अन्य के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में सिविल मानहानि केस और पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि केस दायर किया जाए। उधर डीडीसीए यानी दिल्ली जिला क्रिकेट संघ में फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के पुनर्निमाण को लेकर हुए कथित वित्तीय घोटालों के सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने जांच आयोग का गठन करने का निर्णय लिया है।

दिल्ली सरकार ने इस आयोग का अध्यक्ष बनने के लिए गोपाल सुब्रह्मण्यम से अनुरोध किया है। इस बाबत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप पार्टी की सूचना को रिट्वीट करके जानकारी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

डीडीसीए में किराए के सामान में हुई फिजूलखर्चीःकीर्ति

इससे पहले कीर्ति आजाद ने रविवार शाम को दिल्ली के प्रेस क्लब में एक वीडियो और ऑडियो सीडी पत्रकारों को दिखाई। इसमें उन्होंने फिरोजशाह कोटला मैदान के पुर्ननिर्माण से जुड़े भुगतान में शामिल लगभग 14 कंपनियों के नाम-पतों के गलत और फर्जी होने के आरोप लगाए।

कीर्ति आजाद ने यह भी कहा कि डीडीसीए में किराए के सामान में फिजूलखर्ची की गई। उन्होंने उदाहरण दिया कि एक प्रिंटर का किराया 3000 रुपए और लैपटॉप का किराया 16000 रुपए प्रतिदिन दिया गया। कीर्ति आजाद का कहना था कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं है। इससे पहले खुद दिल्ली सरकार ने भी डीडीसीए और उसके पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली के खिलाफ ऐसे आरोप लगाए थे। दिल्ली सरकार का आरोप था कि जेटली बताएं कि बीते छह सालों में उनकी संपति 24 करोड़ से बढ़कर 120 करोड़ रुपए कैसे हो गई।

दरअसल जेटली ने साल 2006 में डीडीसीए का कार्यभार संभाला था। 'आप' का आरोप है कि तभी से घोटाले चल रहे हैं। जेटली अपनी ही पार्टी के सांसद कीर्ति आजाद और विरोधी 'आप' के सवालों में घिरे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें