फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर पुलिस हुई और मॉडर्न, वॉट्सएप पर आई

Fri, 02 Jan 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल पर नई शुरूआत करते हुए जयपुर पुलिस अब वॉट्स एप पर जनता के साथ जुड़ गई है।
विज्ञापन


महिला सुरक्षा या कोई भी गलत हरकत के शिकार या अन्य सीधे पुलिस तक मैसेज, फोटो, ऑडियो-वीडियो भी पहुंचा सकेंगे। ऐसी शुरुआत जयपुर के साथ जोधपुर और कोटा शहर पुलिस ने भी की है। शिकायत करनेवाले का नाम व नम्बर गोपनीय रखा जाएगा।

पुलिस महानिदेशक ओमेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि प्रायोगिक तौर पर तीन बड़े शहरों की पुलिस को वॉट्स एप पर जोड़ा है। जयपुर के लिए दो नम्बर (08664868100, 08764868200) जारी किए गए हैं और जोधपुर के लिए एक (09530440800) व कोटा के लिए भी एक (094688000005) नम्बर जारी किया गया है।
विज्ञापन


भारद्वाज के अनुसार वॉट्स एप पर आई समस्या को सुलझाने के लिए तुरंत संबंधित थानों, मोबाइल वाहनों, सिग्मा व चेतकों तक पहुंचाई जाएगी, जिससे संबंधित व्यक्ति को तुरंत सहायता मिल सके। इस मैसेंजर सर्विस का संचालन पुलिस कंट्रोल रूम से होगा। पुलिस कमिश्नर खुद इस व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। इससे पुलिस कंट्रोल रूम का फोन नहीं मिलने की शिकायत खत्म हो जाएगी।

अन्य जिलों की स्थिति
राजस्थान के कई जिलों में इस एप का इस्तेमाल छह आठ महीनों से किया जा रहा है और इसके फायदे मिल रहे है। झालवाड़ में एक हत्या के मामले में वॉट्स एप पर मिली सूचनाओं के आधार पर ही पुलिस ने अभियुक्तों को पकड़ा भी है।
विज्ञापन


जैसलमेर में एक बार शराब की तस्करी की सूचना वाट्स एप पर मिली, जिससे काफी मात्रा में शराब पकड़ी। राजस्थान के झालावाड़ व जैसलमेर के अलावा उदयपुर व झुंझुनूं में वहां के स्थानीय पुलिस प्रशासन ने वॉट्स एप पर ग्रुप बना रखे हैं और इसके जरिए सूचनाओं, फोटो, वीडियो आदि का आदान प्रदान किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें