फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO: गगनयान मिशन पर इसरो का बयान, कहा- केंद्र ने दी निरंतर मानव अंतरिक्ष उड़ान की मंजूरी

Sun, 16 Apr 2023 05:55 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इसरो के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम निदेशालय के निदेशक इम्तियाज अली खान ने बी इंस्पायर्ड: फेस्टिवल ऑफ आइडियाज कार्यक्रम में कहा, गगनयान के अनुवर्ती अंतरिक्ष मिशनों में डॉक्टर और वैज्ञानिक जैसे नागरिक शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
इसरो - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि भारत का गगनयान मिशन ‘वन-ऑफ’ मिशन नहीं होगा, क्योंकि सरकार ने निरंतर मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के लिए मंजूरी दे दी है।

नागरिक शामिल हो सकते हैं

विज्ञापन

आगे के मिशनों पर फैसला इसरो की पहली अंतरिक्ष उड़ान के बाद उसकी क्षमताओं के बारे में प्रस्तुति देने के बाद किया जाएगा। इसरो के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम निदेशालय के निदेशक इम्तियाज अली खान ने बी इंस्पायर्ड: फेस्टिवल ऑफ आइडियाज कार्यक्रम में कहा, गगनयान के अनुवर्ती अंतरिक्ष मिशनों में डॉक्टर और वैज्ञानिक जैसे नागरिक शामिल हो सकते हैं।

लाभ की उम्मीद जताई
पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान के लिए चार भारतीय वायु सेना के पायलटों का चयन किया गया है। इन्हें मिशन के लिए व्यापक प्रशिक्षण से गुजर रहे हैं। इस मिशन के अगले साल अंत तक लॉन्च होने की योजना है। अली ने कहा, मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम से जिस तरह के लाभ की उम्मीद की जाती है, उसके लिए माइक्रोग्रैविटी में लंबे समय तक रहने की जरूरत होती है। नई तकनीकों जैसे कि मिलन स्थल, डॉकिंग आदि को विकसित करने की आवश्यकता होगी। एजेंसी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें