फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ISIS कर सकता है भारत पर आतंकवादी हमला'

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन ने चेतावनी दी है कि खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस भारत पर हमला कर सकता है। इस आतंकी संगठन को रोकने के लिए निश्चित तौर पर जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


इस बारे में लंदन में 15-16 जनवरी को आयोजित आतंकवाद पर भारत-ब्रिटेन संयुक्त कार्य समूह की बैठक में ब्रिटिश अधिकारियों ने अपने भारतीय समकक्षों को जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान भारत ने ब्रिटेन से कहा कि वह पाकिस्तान पर दबाव डाले कि वह अच्छे और बुरे आतंकवाद के बीच फर्क न करे।

एक भारतीय अधिकारी ने कहा कि उन्होंने ब्रिटेन को आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा की ओर से हमले की आशंका के प्रति सचेत किया, जबकि ब्रिटेन ने हमें आईएसआईएस के हमले को लेकर सावधान रहने को कहा।
विज्ञापन


विज्ञापन

सिख कट्टरवाद पर चिंता जाहिर

अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकी संगठनों की तुलना में आईएसआईएस पर ब्रिटेन ज्यादा ध्यान देता है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन को लगता है कि आईएसआईएस उसकी जमीन पर हमला कर सकता है और इस संगठन से जुड़े कट्टरपंथी तत्व उसकी सहायता कर सकते हैं।

अधिकारी ने बताया कि ब्रिटिश सुरक्षा एजेंसियों का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के साथ अच्छा तालमेल है और इस कारण उसे लगता है कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन उसकी धरती पर हमला नहीं कर सकते।

लंदन में हुई बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ब्रिटेन में बढ़ते सिख कट्टरवाद पर चिंता जाहिर करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की। अधिकारी ने बताया कि ब्रिटेन में ऐसे दो-तीन टेलीविजन चैनल हैं जो भारत के खिलाफ आक्रामक सामग्री दिखाते हैं और सिख कट्टरपंथियों को उकसाते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें