फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IS ने ट्विटर पर पूछा कैसे करें पायलट की हत्या

Wed, 31 Dec 2014 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी बर्बरता के लिए से मशहूर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का अब एक और बर्बर कृत्य सामने आया है। इस्लामिक स्टेट ने गिरफ्तार किए गए एक अमेरिकी पायलट की हत्या के लिए लिए लोगों से ट्विटर के जरिए सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन


इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर के जरिए मांगे गए इस सुझाव में इस्लामिक स्टेट के एक कमांडर ने लोगों से पूछा है कि वो बताएं कि उनकी गिरफ्त में मौजूद अमेरिकी पायलट का कत्ल कितने भयावह तरीके से किया जाए।

इतना ही नहीं इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट के प्रभुत्व वाले इलाके में यह सुझाव ट्रेंड भी कर रहा है। ट्रेंड करने वाले शब्द का हैश टैग है-"suggestawaytokilltheJordanianPilotPig"।
विज्ञापन


हैरानी की बात तो यह है कि इस्लामिक स्टेट लड़ाकों के समर्थन में करीब एक हजार लोगों ने रिट्वीट भी किया है।
विज्ञापन

आईएस के चंगुल में कैसे फंसा पायलट?

25 दिसंबर को अमेरिकी सेना के नेतृत्व में जॉर्डन का एक लड़ाकू विमान इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर हमले के लिए तैनात किया गया था। इस लड़ाकू विमान को इस्लामिक स्टेट ने ए‌क मिसाइल के जरिए मार गिराया था।

मिसाइल हमले में ध्वस्त हुए इस विमान का पायलट अपनी जान बचाने के‌ ‌लिए पैराशूट के जरिए कूद गया गया। पायलट के जमीन में पहुंचने पर इस्लामिक स्टेट ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और सोशल मीडिया में उसकी तस्वीरें डालकर अमेरिका को चेतावनी दी थी। हालांकि अमेरिका ने अपने किसी भी लड़ाकू विमान के मार गिराए जाने से इनकार किया था।

रिपोर्ट के अनुसार, यह पायलट इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ रहे अमेरिकी सेना के नेतृत्व में लड़ने वाला पहला विदेशी नागरिक है जो इन लड़ाकों के पकड़ में आया है। इससे पहले लड़ाकों ने सीरिया सरकार की आर्मी के जवानों को पकड़कर कर उनका कत्लेआम किया था।

हत्या के तरीके पर ट्विटर पर अभियान चलाने पर हर किसी का मन एक सवाल खड़ा करता है कि आखिर किस हद तक जाएगी आईएस की ये क्रूरता?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें