पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहारे भारत में दंगा भड़काना चाहती है। बताया जा रहा है कि दाऊद इस काम में आईएसआई की पूरी तरह से मदद कर रहा है।
मीडिया खबरों के मुताबिक दाऊद आईएसआई के लिए फंड भी जुटा रहा है। दरअसल आईएसआई ने दाऊद के गुर्गों के सहारे भारत में दंगा भड़काने की साजिश रची है। इस साजिश का मकसद भाजपा नेताओं समेत कई वीआईपी लोगों की हत्या करके देश में दहशत फैलाना है।
आईएसआई भारत में आतंकी संगठन सिमी की मदद भी ले रहा है। नए मॉड्यूलर तैयार करके देश के अलग-अलग हिस्सों में दंगा भड़काने की साजिश है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिनों गुजरात के भरूच में दो भाजपा नेताओं की हत्या के मामले में गिरफ्तार छोटा शकील के गुर्गे सैयद रहमान से इस बारे में कुछ खुलासा हुआ है।
रहमान ने ही बताया कि दाऊद आईएसआई के लिए फंडिंग का काम कर रहा है और भारत में दंगा फैलाना चाहता है। दरअसल भारत में इंडियन मुजाहिदीन और सिमी की कमर टूट चुकी है। यही कारण है कि आईएसआई एक बार फिर अंडरवर्ल्ड की मदद से दंगा भड़काना चाहता है।
विदेशों से फंड ट्रांसफर किए जा रहे हैं और अंडरवर्ल्ड के जरिए बड़ी हस्तियों और जगहों को निशाना बनाने के लिए स्थानीय लोगों को चुना जा रहा है। इनके निशाने पर कई बड़े शहर हैं।