जम्मू-कश्मीर में चंद दिनों पहले बीफ पार्टी का आयोजन करने वाले निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद के मुंह पर कालिख पोत दी गई है। वे सोमवार को दिल्ली क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे।
रशीद पर कालिख पोतने वाले दो युवकों को पकड़ लिया गया है। उल्लेखनीय है कि रशीद ने जम्मू-कश्मीर में विधायक हॉस्टल में बीफ पार्टी दी थी, जिसका भाजपा ने कड़ा विरोध किया था। भाजपा विधायकों ने पार्टी के अगले ही दिन विधानसभा में उन पर हमला कर दिया था।
हाल ही में मुंबई में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की किताब के विमोचन का कार्यक्रम आयोजित कराने वाले लालकृष्ण आडवाणी के सहयोगी सुधींद्र कुलकणी के चेहरे पर भी कालिख पोत दी गई थी। फोटो- सोशल मीडिया से