गरीब तबके को जेटली के बजट से क्या मिला यह देखने की नहीं समझने की बात है।
अपने हर चुनावी भाषण में गरीब तबके को सपना दिखाने वाले मोदी के बजट में इस तबके के लिए सब कुछ पुराना है।
वित्त मंत्री ने गरीब तबके के लिए इस बार किसी नई योजना और फंड का ऐलान नहीं किया है। हालांकि पुरानी सभी योजनाओं को जारी रखने की घोषणा की गई है जो राहत देती है।