म्यांमार की सीमा में जाकर उग्रवादियों का खात्मा करने वाली पैराकमाण्डो टुकड़ी की तस्वीर पर विवाद हो गया है। उनकी तस्वीर एक समाचार एजेंसी ने जारी की है, जबकि रक्षा मंत्रालय ऐसी कोई भी फोटो जारी करने से इनकार रहा है।
वहीं इस एजेंसी का दावा है कि जो फोटो उन्होंने जारी की है वो म्यांमार में की गई कार्रवाई की ही तस्वीरें हैं। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कार ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई की कोई भी फोटो जारी नहीं की गई है।
पढे़ रक्षा मंत्रालय प्रवक्ता सितांशु कार का ट्वीट
A Clarification: MoD has NOT issued any photo relating to Indian Army action along Indo-Myanmar border in the North East, so far.— Sitanshu Kar (@SpokespersonMoD) June 11, 2015
बताया जा रहा है कि जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है वो सेना के किसी पुराने ऑपरेशन की तस्वीरें हैं जिनका म्यांमार में की गई कार्रवाई से कोई संबंध नहीं है। (फोटो में सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीर)