फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों में क्यों जहरीली हो रही नेताओं की जुबान?

Sun, 20 Apr 2014 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने के लिए बीजेपी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। लगातार बीजेपी नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। लेकिन प्रचार के दौरान बीजेपी नेताओं के विवादित बयान से पार्टी की किरकिरी भी खूब हो रही है।
विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला झारखंड के देवगढ़ में देखने को मिला। जहां बिहार बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार गिरिराज सिंह की जुबान एक रैली के दौरान फिसल गई। गिरिराज सिंह ने कहा, "मोदी को पीएम बनने से रोकने वाले लोग पाकिस्तान परस्त हैं। वही लोग मोदी को रोकना चाहते हैं जो चाहते हैं कि भारत पाकिस्तान के आगे घुटने टेके। ऐसे लोग पाकिस्तान परस्त हैं और उनका मक्का मदीना पाकिस्तान है।''

गिरिराज सिंह नवादा से बीजेपी के उम्मीदवार हैं और उन्हें मोदी की कट्टर समर्थक भी माना जाता है। हालांकि गिरिराज सिंह के विवादित बयान से पार्टी ने किनारा कर लिया है। बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने इसे गैरजिम्मेदाराना करार दिया है।
विज्ञापन

बीजेपी विधायक संगीत सोम की फिसली जुबान

गैरजिम्मेदाराना बयान देने के मामले में एक और बीजेपी नेता फंस गए हैं। मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी बीजेपी विधायक संगीत सोम ने आजम खान को देशद्रोही बता दिया है।

हरिद्वार से बीजेपी के उम्मीदवार रमेश पोखरियाल के प्रचार में पहुंचे पार्टी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए उन्हें देशद्रोही करार दे दिया। इससे पहले सपा नेता आजम खान भी बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को लेकर विवादास्पद बयान दे चुके हैं।

नीतीश पर ये क्या बोल गए लालू यादव?

आपत्तिजनक बयान देने वालों में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव भी शामिल हैं। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

खगड़िया में पार्टी की एक रैली के दौरान आरजेडी सुप्रीमो ने कहा, ''नीतीश को मैंने पैदा किया, मुझे नहीं पता था कि नीतीश बबूल निकलेंगे। अगर मैं यह जानता होता तो गर्म पानी से ये पेड़ ही जला देता।''

विवादित बयानों की फेहरिस्त में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और नागपुर से बीजेपी उम्मीदवार नितिन गडकरी भी शामिल हैं। उन्होंने बिहार को लेकर एक विवादित बयान दिया।

पटना में उन्होंने कहा कि बिहार के डीएनए में जातिवाद है। हालांकि तुरंत उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया और उन्होंने अपना बयान सुधारने की कोशिश की। गडकरी ने कहा कि उनका मतलब बिहार की राजनीति के डीएनए से है।
विज्ञापन

बेनी ने मोदी को बताया हत्यारा

गैरजिम्मेदाराना बयान देने के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा भी शामिल हैं। उन्होंने बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को हत्यारा करार दिया है।

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित अपने आवास पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केंद्रीय इस्पात मंत्री ने ये बयान दिया। उन्होंने कहा, "मोदी जब 18 साल के थे, तब एक खून करके घर से भाग गए थे।" जब मीडियाकर्मियों ने बेनी से इस बाबत सुबूत की मांग की तो बेनी ने कहा, "मोदी कई साल से गुजरात के सीएम हैं और उन्होंने सारे सुबूत मिटा दिए होंगे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें