विश्व के सबसे बड़े बैंकों में से एक और यूरोप के सबसे बड़े बैंक एचएसबीसी ने घोषणा की है कि वो विश्व भर में अपने बैंकों से कम से कम 25,000 नौकरियों की कटौती करेगा। यानी एचएसबीसी के 2,66,000 कर्मचारियों में से करीब 10% कर्मचारियों की नौकरियां जाएंगी।
इनमें से 8,000 नौकरियां ब्रिटेन में जाएंगी। एचएसबीसी की कोशिश है कि वो अपना खर्च कम कर सके और अपने बिज़नेस को सरल बना सके। ब्रिटेन में एचएसबीसी में 48,000 कर्मचारी काम करते हैं। बैंक ने घोषणा की है कि वो न सिर्फ़ रीटेल बैंकिंग बल्कि इन्वेस्टमेंट बैंकिग में भी कटौती करेगी। साथ ही ये भी घोषणा की है कि वे ब्राज़ील और तुर्की में अपनी इकाइयां बेच देंगे।