फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू से भी ज्यादा कीमती घोड़े

Sat, 29 Nov 2014 12:26 PM IST
विनीत त्रिपाठी/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में चल रही घुड़सवारी प्रतियोगिता में ऐसे घोड़े भाग ले रहे हैं जिसकी कीमत मर्सडीज बेंज और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी कारों के बराबर या ज्यादा हैं। इन गाड़ियों की सवारी जहां शान और रुतबे का एहसास कराती है, वहीं अर्जी और ग्लोरी नामक घोड़ों की सवारी रोमांच और रफ्तार से भरपूर हैं।
विज्ञापन


इन घोड़ों के नाम कई नेशनल और इंटरनेशनल मेडल हैं जो इनकी कीमत को लाखों रुपये बढ़ा देते हैं। मालूम हो कि मर्सडीज बेंज के मॉडल जीएलए स्पोर्ट्स का ऑन रोड प्राइज जहां 44 लाख और जीएनए 200 सीडीआई स्पोर्ट्स का शोरूम प्राइज 36.9 लाख रुपये है।

वहीं बीएमडब्ल्यू के मॉडल एक्स-1 का शोरूम प्राइज 30.75 लाख रुपये है जबकि अर्जी और ग्लोरी नामक इन घोड़ों की कीमत भी बाजार में 40 से 50 लाख रुपये है।
विज्ञापन

अर्जी और ग्लोरी के नाम कई उपलब्धियां

सेना द्वारा तैयार किया गया जर्मन हेनोवेरियन नस्ल का यह घोड़ा (अर्जी) पहले दिल्ली स्थित इक्वेस्टेरियन फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव कर्नल आरके दहिया के पास था। अब अर्जी के साथ लांस दफेदार राइडर पी. विश्वनाथ आर्मी इक्वेस्टेरियन चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। अर्जी की खासियत है उसकी ताकत और समझदारी।

12 साल के अर्जी ने मैदान में अपनी ताकत और समझ से अब तक नेशनल चैंपियनशिप में आधा दर्जन गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। हेनोवेरियन नस्ल के इन्हीं घोड़ों को विदेश से इंडिया लाने में सिविल घुड़सवारों को 40 से 60 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं जिन्हें सेना द्वारा महज एक से डेढ़ लाख रुपये में तैयार किया जाता है।

वहीं नौ साल के हेनोवेरियन नस्ल के ग्लोरी के नाम कई उपलब्धियां हैं। ग्लोरी के राइडर जितेंद्र सिंह बताते हैं कि अभी दिल्ली में हुई सीसीआई वन-स्टार प्रतियोगिता में ग्लोरी ने रजत पदक और हाल ही में इक्वेस्टेरियन फेडरेशन ऑफ इंडिया की सीसीआई-1 स्टार वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। जितेंद्र बताते हैं कि ग्लोरी शो जंपिंग और क्रॉस कंट्री इवेंट के लिए न सिर्फ सेफ है बल्कि अच्छा परफार्मर भी है। ग्लोरी की उपलब्धियों के हिसाब से वर्तमान में इसकी बाजार में कीमत 35 से 40 लाख रुपये तक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें