फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमारी सरकार बनी तो दलितों को मिलेगा टीवी'

Sat, 29 Nov 2014 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार भाजपा ने ऐलान किया है कि यदि बिहार में पार्टी जीतती है तो महादलितों को रंगीन टीवी दिया जाएगा।
विज्ञापन


अल्पसंख्यकों को उचित प्रतिनिधित्व देने के बाद वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने राजगीर में एक सभा के दौरान यह वादा किया।

हर महादलित परिवार को रंगीन टीवी के साथ साथ उनके टोले में बिजली पहुंचाने का भी आश्वासन दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में आयोजित इस सभा में सुशील ने वर्तमान सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि महादलितों के विकास के बिना प्रदेश का विकास अधूरा है। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार में भाजपा और जदयू ने मिलकर सरकार चलाई, तब तक प्रदेश का विकास हुआ, लेकिन जब से नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने हाथ मिलाया है, राज्य की कानून व्यवस्था खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'पिछड़ी जातियों के पैसे का गलत इस्‍तेमाल हो रहा है'

मीडिया से बात करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि यहां महादलितों के विकास के बिना बिहार का विकास संभव नहीं है।

वरिष्ठ नेता मोदली बिहार सरकार की आलोचना करते हुए मोदी ने कहा कि राज्य सरकार के बजट में जो पैसा कमजोर वर्ग के विकास के लिए निर्धारित होता है उसे सरकार दूसरे कार्यों दूसरे कार्यों में खच करती है।

उन्होंने कहा कि जब वह वित्तमंत्री थे तो पिछड़ी जातियों के लिए निर्धारित पैसे का पूरा इस्तेमाल उनके विकास कार्यों में लगाया जाता था, लेकिन मांझी सरकार अब महा दलितों का पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें