फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण में सुरक्षा ऐसी, रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की सुरक्षा का स्तर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान होने वाले इंतजाम के बराबर होगा।
विज्ञापन


मोदी देश के 15वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। सोमवार को इस मौके पर आयोजित समारोह में पड़ोसी देशों के शीर्ष नेताओं समेत 3000 चुनिंदा मेहमान शामिल होंगे।

दिल्ली पुलिस इसके लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था करेगी। शपथ ग्रहण समारोह के दिन रायसीना हिल्स के आसपास सुरक्षा का जबरदस्त घेरा रहेगा और इसके आसपास के सभी दफ्तर समारोह शुरू होने के पांच घंटे पहले बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

अर्द्धसैनिक बल और दिल्ली पुलिस के ज‌िम्मे सुरक्षा

शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होगा। इस दौरान जमीन से आसमान तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

भारतीय वायुसेना इस मौके के लिए अपनी हवाई सुरक्षा प्रणाली को तैनात कर देगी और राष्ट्रपति भवन के आसपास ऊंचे भवनों पर निशानेबाज तैनात रहेंगे।

मोबाइल हिट टीम, एंटी एयरक्राफ्ट गन और एनएसजी के शार्प शूटरों की भी तैनाती होगी। अर्द्धसैनिक बल और दिल्ली पुलिस के कमांडो भी इलाके की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। खोजी कुत्तों और बम निरोधक दस्तों को भी तैनात किया गया है।

अटल बिहारी वाजपेयी के कदमों पर चलते हुए मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ ग्रहण समारोह कराने की मांग की थी ताकि इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा ले सकें। चंद्रशेखर ने भी इसी प्रांगण में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
विज्ञापन

26 को एक बजे बंद हो जाएंगे दफ्तर

राष्ट्रपति भवन में सोमवार की शाम को नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नॉर्थ और साउथ ब्लॉक के सरकारी कार्यालय जल्दी बंद कर दिए जाएंगे।

कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी अपने आदेश में कहा, ‘मनोनीत प्रधानमंत्री मोदी के 26 मई को शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्था के मद्देनजर यह तय किया गया है कि नॉर्थ और साउथ ब्लॉक के सरकारी कार्यालयों को समय से पहले यानी एक बजे ही बंद कर दिया जाएगा।’

नॉर्थ ब्लॉक में गृह, वित्त और कार्मिक समेत कई मंत्रालय हैं। वहीं साउथ ब्लॉक में प्रधानमंत्री कार्यालय और रक्षा मंत्रालय समेत कई कार्यालय हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें