फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहिए तैयार, अगले सप्ताह फिर होगी झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी 25 जुलाई के बाद दोबारा सावन की झड़ी लग सकती है। बंगाल की खाड़ी और उत्तर प्रदेश के ऊपर बन रहे अपर साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से अगले सप्ताह भी बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले तीन-चार दिनों के दौरान उत्तर, मध्य और पश्चिमी राज्यों में हुई अच्छी बारिश से सूखे का खतरा काफी हद तक कम हुआ है। इस मानसून सीजन में 19 जुलाई तक सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई, जबकि चार दिन पहले तक यह आंकड़ा 43 फीसदी था।

यूएस मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने 25 से 31 जुलाई के बीच उत्तर और मध्य भारत में दोबारा बारिश शुरू होने की उम्मीद जताई है। हालांकि, बारिश का यह दौर पहले के मुकाबले थोड़ा हल्का रहेगा। लेकिन इससे देश में अनाज, दलहन और तिलहन की पैदावार करने वाले राज्यों को खासतौर पर फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। उत्तराखंड और हिमाचल में कई जगह रविवार के बाद भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

तिलहन की बुवाई को झटका

कृषि मंत्रालय के अनुसार, इस साल 18 जुलाई तक 345 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ की बुवाई हुई है, जबकि पिछले साल 19 जुलाई तक 620 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुवाई हो चुकी थी।

सबसे ज्यादा झटका तिलहन को लगा है। पिछले साल 19 जुलाई तक 150 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में तिलहन की बुवाई हुई थी, जबकि इस साल 18 जुलाई तक यह आंकड़ा 38 लाख हेक्टेयर तक ही पहुंचा है। इसी तरह दलहन का रकबा भी सिर्फ 21 लाख हेक्टेयर है जो पिछले साल 31 लाख हेक्टेयर था।

हाल में हुई बारिश के बावजूद हरियाणा में सामान्य से 43 फीसदी और पंजाब में 55 फीसदी कम बारिश है। पश्चिमी यूपी में 49 फीसदी और पूर्वी यूपी में 30 फीसदी कम बारिश है।

शुक्रवार और शनिवार को यूपी में हुई बारिश से हालात सुधर सकते हैं। अगर अब भी पंजाब और हरियाणा में जमकर बारिश नहीं हुई तो इन राज्यों पर सूखे का खतरा बढ़ जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें